चूरू में प्रशासन कह रहा है कि अफवाह पर ध्यान मत दो, इधर तेल नहीं होने से पेट्रोल पंप हुए बंद… !
वाहन चालकों के साथ पम्प संचालक खुद परेशान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर तेल नहीं होने के कारण पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। जबकि चूरू के प्रशासनिक अधिकारी कह रहे हैं कि अफवाहों पर ध्यान मत दो। इधर जो पेट्रोल पंप खुले हैं उनमें वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। यहां वीर गति स्मारक के पास स्थित पेट्रोल पम्प पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उससे पहले स्थित पंप पर सिर्फ पेट्रोल ही बचा है। यहां भी सैंकड़ों बाइक सवार अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह अन्य पेट्रोल पम्पों पर भी दयनीय स्थिति बनी हुई है। जिला कलेक्ट्रेट व रेलवे स्टेशन के बीच में पेट्रोल पंप पर भारी संख्या बाइक स्वारों की भीड़ लगी रही। एक ऑटो चालक ने बताया कि वह तो गाजसर से तेल भरवाकर लाया है। नागरिकों का कहना है कि चूरू में प्रशासन आमजन को भ्रमित कर रहा है अधिकारियों को वास्तविक स्थिति जानने के लिए पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण करना चाहिए। साथ ही पम्प के संचालकों की समस्या का समाधान करना चाहिए। ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके। हवाई बातें करने से कुछ नहीं हो सकता है। आँखें खोलो कुछ तो करो प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073959

