गाड़ी के तोड़फोड़ मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार:रास्ता देने को लेकर कहासुनी हुई थी, रानोली पुलिस कैंपर भी जब्त की
गाड़ी के तोड़फोड़ मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार:रास्ता देने को लेकर कहासुनी हुई थी, रानोली पुलिस कैंपर भी जब्त की
रानौली : रानोली पुलिस ने जीणमाता मेले के दौरान वायरल हुए एक वीडियो का खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी कैंपर गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। यह घटना रानोली थाना क्षेत्र के अजबपुरा गांव में हुई थी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना 23 मार्च 2026 को अजबपुरा नदी के पास स्थित शराब ठेके के समीप हुई थी। जीणमाता बत्तीसी संघ के साथ एक कैंपर गाड़ी गुजर रही थी, तभी वहां खड़े कुछ लोगों से रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी जल्द ही झगड़े में बदल गई।
मौके पर मौजूद संघ के सदस्यों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया। पुलिस जांच में सामने आया है कि संघ के लोगों द्वारा न तो कोई मारपीट की गई और न ही गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी। बाद में आरोपियों ने आपसी झगड़े के दौरान खुद ही कैंपर गाड़ी में तोड़फोड़ की थी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में रानोली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कैंपर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सतवीर सिंह उर्फ शिवा (28 वर्ष) पुत्र पालाराम, निवासी जुराठड़ा, थाना गोकुलपुरा, जिला सीकर; अनिल कुमार (29 वर्ष) पुत्र बनवारी लाल, निवासी पीपला की ढाणी, थाना गोकुलपुरा, जिला सीकर; और दिनेश कुमार (32 वर्ष) पुत्र लालराम, निवासी राणोलिया, थाना गोविंदगढ़, जिला जयपुर ग्रामीण के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक या अधूरी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। उन्होंने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072938


