लक्ष्मणगढ़ अस्पताल के पास सफाई नहीं:सड़कों पर भरा गंदा पानी, मरीजों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी
लक्ष्मणगढ़ अस्पताल के पास सफाई नहीं:सड़कों पर भरा गंदा पानी, मरीजों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में जिला अस्पताल के आसपास गंदगी और सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के ढेर और सड़क पर भरे पानी के कारण यहां बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और आम राहगीरों को इसी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल और सोढ़ानी बालाजी मंदिर के बीच की सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी भरा रहता है। यह समस्या नालियों और सीवरेज के ओवरफ्लो होने के कारण उत्पन्न हुई है। नियमित सफाई के अभाव में नालियां कचरे से जाम हो गई हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है। इसके चलते राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सोढ़ानी बालाजी मंदिर के पुजारी राम पारीक ने बताया कि यह गंदगी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072802

