लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारी नाराज:7 दिन पहले बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से छीना था बैग, श्रीमाधोपुर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी
लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारी नाराज:7 दिन पहले बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से छीना था बैग, श्रीमाधोपुर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के कांवट थाना क्षेत्र में ज्वेलरी व्यापारी से हुई लूट के मामले में 7 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसे लेकर स्वर्णकार व्यापार संघ, श्रीमाधोपुर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा। संघ ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बदमाशों ने नकदी और ज्वेलरी का बैग छीना
ज्ञापन के अनुसार, यह घटना 16 मार्च 2026 को हुई थी। कांवट थाना क्षेत्र के खंडेला में स्वर्णकार व्यवसायी विकास सोनी अपने घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनसे सोने-चांदी और नकदी से भरा बैग छीन लिया था। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गिरफ्तारी न होने से नाराज व्यापारी
संघ ने ज्ञापन में बताया- घटना के 7 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। संघ का आरोप है कि इससे पहले भी श्रीमाधोपुर के खंडेला बाजार में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई थी, जिसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
स्वर्णकार व्यापार संघ ने प्रशासन से मांग की है कि अगले 5 दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और लूटा गया माल बरामद किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो संघ ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर स्वर्णकार व्यापार संघ के अध्यक्ष मान सिंह सोनी, मंत्री दौलतराम सोनी, परमानंद सोनी, सांवर मल सोनी, राधेश्याम सोनी, हेमंत सोनी, अशोक सोनी, संतोष सोनी और लोकेश सोनी सहित कई स्वर्णकार व्यापारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072802

