सारी में संविधान संगोष्ठी आयोजित, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन
सारी में संविधान संगोष्ठी आयोजित, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन
झुंझुनूं : डॉ. भीमराव अंबेडकर अत्याचार निवारण समिति, झुंझुनूं के तत्वावधान में ग्राम सारी स्थित संविधान चौक पर संविधान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कैप्टन हनुमानराम देवान ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त लाइनमैन रामस्वरूप मावर उपस्थित रहे।
समिति के जिलाध्यक्ष कैलाश दास महाराज (सारी धाम) ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल पवन देवान एवं दिनेश देवान ने बाबा साहब के जीवन और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पवन देवान ने ग्राम सारी में जनसहयोग से पुस्तकालय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता सुशील मावर का सम्मान किया गया। कैलाश दास महाराज ने बताया कि शीघ्र ही समिति के संगठन का विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।
संगोष्ठी में गोरी शंकर देवान, रावत राम देवान, सुगनाराम देवान, अशोक कड़वासरा, सत्यवीर देवान, होशियार सिंह देवान, श्रींचंद देवान, शीशराम मावर, मोहनलाल कड़वासरा, रघुवीर मावर, बहादुरमल (ग्राम सेवक), सोमदत्त देवान, शायर मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2071003

