पिलानी की बेटी ने बढ़ाया मान, शिखा सैन बनीं पीएचडी धारक
पिलानी की बेटी ने बढ़ाया मान, शिखा सैन बनीं पीएचडी धारक
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : कस्बे की होनहार बेटी शिखा सैन ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए परिवार का नाम रोशन किया है। शिखा सैन जो कि सुशील कुमार सैन की पुत्री हैं, उन्होंने अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर बनस्थली विद्यापीठ से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
शिखा ने अपना शोध कार्य प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. मोनिका सक्सेना के मार्गदर्शन में पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि को 42वां दीक्षांत समारोह बनस्थली विद्यापीठ के दौरान औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता प्रो. सिद्धार्थ शास्त्री ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. इना आदित्य शास्त्री की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने सभी उपाधि प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रो. अंशुमान शास्त्री एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के डीन सी. के. झा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना की।
शिखा सैन की इस महत्वपूर्ण सफलता से उनके परिवार में हर्ष का माहौल है, क्षेत्रवासियों ने शिखा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2071003

