प्रतिभाओं का संगम: स्कूल की जी-सेट 2026 परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाया दम
प्रतिभाओं का संगम: स्कूल की जी-सेट 2026 परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाया दम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहर की गीतांजलि पब्लिक स्कूल की ओर से रविवार को आयोजित जी-सेट 2026 परीक्षा में विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा। चूरू को शिक्षा नगरी बनाने की मुहिम में गीतांजलि पब्लिक स्कूल के द्वारा बड़े स्तर पर जीसेट के एग्जाम के रूप में बड़े स्तर पर चूरू शहर में परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक करवाकर चूरू के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया। कक्षा 5वीं से 11वीं तक के कुल 1024 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के निदेशक विनय गौतम ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जी-सेट परीक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को कुल 51 लाख रुपये तक की आकर्षक छात्रवृत्ति, मोमेंटो, प्रशस्ती-पत्र आदि प्रदान किये जायेंगे, जिससे वे अपनी आगे की पढ़ाई बेहतर संसाधनों और अवसरों के साथ जारी रख सकें।

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन दामोदर गौतम ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा इसमें सभी स्टाफ के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। निदेशक गौरव गौतम कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शीघ्र ही पूरा कर परिणाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अपनी भूमिका का निर्वाहन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2071003

