[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया रोड कट मरम्मत अभियान, शहरवासियों को मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया रोड कट मरम्मत अभियान, शहरवासियों को मिलेगी राहत

पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया रोड कट मरम्मत अभियान, शहरवासियों को मिलेगी राहत

झुंझुनूं : शहर की सड़कों पर बने गड्ढों और कटाव से परेशान आमजन को राहत देने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने विशेष रोड कट मरम्मत अभियान शुरू किया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और अधिक यातायात वाले स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता सतीश चंद गुप्ता ने बताया कि जलदाय, विद्युत एवं दूरसंचार विभागों द्वारा पाइपलाइन और केबल बिछाने के दौरान कई स्थानों पर सड़क कटिंग की गई थी। समय पर मरम्मत नहीं होने से इन जगहों पर गड्ढे बन गए, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पहले से चिन्हित स्थलों पर तेजी से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, ताकि सड़कें समतल हों और आवागमन सुगम बन सके। अभियान के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे मरम्मत कार्य टिकाऊ रहे और भविष्य में बार-बार समस्या उत्पन्न न हो।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी सड़कों की स्थिति में सुधार करना और नागरिकों को सुरक्षित व सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना है। विभाग ने भविष्य में ऐसे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

Related Articles