[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नि: शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन, दिव्यांगों को प्रदान किए सहायक उपकरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नि: शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन, दिव्यांगों को प्रदान किए सहायक उपकरण

मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा : राजेंद्र सिंह राठौड़

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित अग्रसेन नगर सामुदायिक भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, सेवा समर्पण फाउंडेशन, चूरू एवं अग्रसेन नगर समग्र विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, समिति के सचिव भूपेंद्र राज मेहता, सेवा समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि मानव सभ्यता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सेवा समर्पण फाउंडेशन एवं श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के प्रयासों की सराहना की।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सेवा समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है और कोई भी दिव्यांग सहायता से वंचित न रहे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

समिति के सचिव भूपेंद्र राज मेहता ने जानकारी दी कि संस्था वर्ष 1975 से अब तक लगभग ढाई लाख दिव्यांगजनों को लाभान्वित कर चुकी है।

शिविर के दौरान लगभग 150 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कैलीपर, बैसाखी, वॉकर, श्रवण यंत्र एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। पहले दिन 26 ट्राईसाइकिल, 10 व्हीलचेयर, 21 श्रवण यंत्र, 11 बैसाखी, 3 वॉकर, 8 कैलीपर तथा 30 कृत्रिम अंग वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविकांत शर्मा एवं महावीर स्वामी ने किया तथा अंत में बनवारी लाल शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles