चिड़ावा में टायर दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग:पड़ोसी दुकानदारों ने धुआं निकलता देखा तो दी सूचना, सब्जी की दुकान भी चपेट में आई
चिड़ावा में टायर दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग:पड़ोसी दुकानदारों ने धुआं निकलता देखा तो दी सूचना, सब्जी की दुकान भी चपेट में आई
चिड़ावा : चिड़ावा के कबूतरखाना बस स्टैंड स्थित ‘वर्मा टायर्स’ में शनिवार रात आग लग गई। इस घटना में दुकान मालिक को लाखों रुपए के आर्थिक नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक यश वर्मा रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर गए थे। रात दस बजे के बाद एक दुकानदार मनोज पारीक ने दुकान से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत पड़ोस के संजय मावंडिया को इसकी सूचना दी। संजय ने यश वर्मा को फोन कर मौके पर बुलाया और दमकल विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पास ही थड़ी लगाकर सब्जी बेचने वाले दुकानदार का स्टॉक भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी सारी सब्जियां भी बर्बाद हो गईं।
स्थानीय लोगों, गौरक्षा दल के सदस्यों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, अन्यथा आसपास की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष से घटना की लिखित रिपोर्ट देने को कहा है, जिसके बाद नुकसान का वास्तविक आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2070980

