[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घटिया निर्माण पर भड़के ग्रामीणों ने काम रुकवाया:बालू मिट्टी पर डामर डालने के आरोप लगे, अधिकारियों ने जांच के बाद लिया फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

घटिया निर्माण पर भड़के ग्रामीणों ने काम रुकवाया:बालू मिट्टी पर डामर डालने के आरोप लगे, अधिकारियों ने जांच के बाद लिया फैसला

घटिया निर्माण पर भड़के ग्रामीणों ने काम रुकवाया:बालू मिट्टी पर डामर डालने के आरोप लगे, अधिकारियों ने जांच के बाद लिया फैसला

नवलगढ़ : धमोरा से रघुनाथपुरा तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए रुकवा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में बालू मिट्टी पर डामर डाली जा रही थी और पहले से बनी सड़क पर नाममात्र की डामर का उपयोग किया जा रहा था।

यह सड़क धमोरा से बुणाजी और भास्करो की ढाणी होते हुए रघुनाथपुरा तक बनाई जानी है। ग्रामीण इस सड़क का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन कार्य शुरू होते ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया।

ग्रामीण और ठेकेदार के बीच हुई बहस

रात के समय निर्माण कार्य किए जाने से ग्रामीणों को संदेह हुआ तो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीण देवीसिंह जाखड़ ने बताया कि उन्होंने मौके पर काम की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई, जिस पर ठेकेदार के मुनीम ने बहस शुरू कर दी।

इसके बाद देवीसिंह ने पीडब्ल्यूडी के एईएन अभिषेक बिजारणियां से संपर्क किया। अभियंता ने कार्य में गड़बड़ी पाए जाने पर उसे तुरंत रोकने का निर्देश दिया। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ समय तक काम रुका रहा।

एईएन ने काम रुकवाया

हालांकि, ठेकेदार ने फिर रात के समय जल्दबाजी में काम शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग दोबारा मौके पर पहुंचे और विरोध करते हुए विभागीय अधिकारियों को बुलाया। ग्रामीणों के दबाव के बाद मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता ने निर्माण कार्य को दोबारा रुकवा दिया। इस दौरान ठेकेदार ने अपनी गलती स्वीकार की।

बारिश से डामर भी खराब हुई

इसी बीच, अचानक हुई बारिश से जल्दबाजी में डाली गई डामर भी खराब हो गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर और सवाल खड़े हो गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क का निर्माण सही गुणवत्ता के साथ नहीं किया जाएगा, तब तक कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने मांग की है कि उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्य का निरीक्षण करवाया जाए, जिसके बाद ही आगे का निर्माण कार्य शुरू करने दिया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद जाखड़, गजानंद, दिनेश, मोहन टेलर, राजू मेघवाल, दीपचंद, महेन्द्र, दीपक, मनीष, पप्पूराम, बंटी, मदन रेया, इंद्राज, रोहिताश, किशोर, प्रवीण, संजय और मनोज सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles