शाही ठाठ के साथ निकली गणगौर की सवारी:आस्था का सैलाब, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना
शाही ठाठ के साथ निकली गणगौर की सवारी:आस्था का सैलाब, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
धोद : धोद में गणगौर पर्व के अवसर पर शाही गणगौर सवारी निकाली गई। धोद गढ़ से शुरू होकर यह सवारी मुख्य बाजार तक पहुंची, जहां पारंपरिक संस्कृति और आस्था का संगम देखने को मिला। सवारी के दौरान सजी-धजी घोड़ी का आकर्षक नृत्य मुख्य आकर्षण रहा, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में महिलाओं ने सवारी में भाग लिया और गणगौर माता की पूजा-अर्चना कर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की।

सवारी के मार्ग में गंवाई कुएं पर गणगौर मूर्तियों की स्थापना की गई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद सवारी वापस गढ़ की ओर रवाना हो गई। धोद पुलिस ने सुरक्षा और यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस शाही सवारी में कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2070007


