जसरापुर में 10 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें:राजकीय विद्यालय में सरकारी योजना से पढ़ाई को मिली रफ्तार
जसरापुर में 10 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें:राजकीय विद्यालय में सरकारी योजना से पढ़ाई को मिली रफ्तार
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव के शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9 की 10 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को कम करना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रिया, आरती, हंसिका, निक्कू, दिव्या, प्रियांशु, सोनाक्षी, खुशबू, आशा और सुमन को साइकिलें प्रदान की गईं। छात्राओं ने इस सुविधा के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
छात्राओं ने बताया कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में आसानी होगी, जिससे वे नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रह सकेंगी और अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पाएंगी। पहले दूर-दराज से पैदल या अन्य साधनों से आने में समय और परेशानी होती थी, जो अब काफी हद तक दूर हो जाएगी।
यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए शुरू की गई है। साइकिल मिलने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बालिकाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वे आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित होंगी।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल सरोज ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक पहल कर रही है। उन्होंने अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध निशुल्क शिक्षा, पाठ्यपुस्तकें, वर्दी सहित अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रिंसिपल ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र के लिए अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में करवाने की अपील की। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य बाबूलाल जांगिड़, व्याख्याता रिचा, निकिता, अमन ढाका, कमलेश कमलकांत, रवि कुमार, मोहनलाल और प्रहलाद सैनी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068677
