पीटीआई भर्ती के इंटरव्यू जल्द कराने की मांग:अभ्यर्थियों ने झुंझुनूं विधायक को सौंपा ज्ञापन, बोले- अब तक डेट भी जारी नहीं हुई
पीटीआई भर्ती के इंटरव्यू जल्द कराने की मांग:अभ्यर्थियों ने झुंझुनूं विधायक को सौंपा ज्ञापन, बोले- अब तक डेट भी जारी नहीं हुई
चिड़ावा : कॉलेज शिक्षा विभाग में शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (पीटीआई) भर्ती 2023 के इंटरव्यू जल्द कराने की मांग की गई है। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज विधायक भाम्बू के निवास पर उनसे मुलाकात की।
अभ्यर्थियों ने विधायक को बताया कि इस भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2023 में जारी किया गया था। लिखित परीक्षा और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन लंबे समय से इंटरव्यू की तिथियां घोषित नहीं की गई हैं। इससे प्रदेश के सैकड़ों योग्य अभ्यर्थी अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।
विधायक राजेंद्र भाम्बू ने अभ्यर्थियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मामले को संबंधित अधिकारियों और राज्य सरकार के सामने उठाएंगे, ताकि साक्षात्कार प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो सके और पात्र उम्मीदवारों को समय पर नियुक्ति मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल में डॉ. बलवान सिंह, सुरेंद्र कपूरिया, विकास बुडानिया, राजेश नेहरा, दीपक भालोठिया और कमल नायक सहित कई अभ्यर्थी शामिल थे। सभी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) से जल्द से जल्द साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी करने का आग्रह किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068671