[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर शहर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान, आम नागरिकों से मांगे गए वार्ड के विकास के लिए सुझाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर शहर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान, आम नागरिकों से मांगे गए वार्ड के विकास के लिए सुझाव

सीकर शहर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान, आम नागरिकों से मांगे गए वार्ड के विकास के लिए सुझाव

सीकर : प्रदेश में ग्रास रुट स्तर पर आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू कह गयी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के क्रम में विकसित राजस्थान @2047 के विजन के अनुरुप योजनाबद्ध विकास के लिए राजस्थान इन्स्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉरमेशन एण्ड इनोवेशन के माध्यम से शहरी नगर निकाय क्षेत्रों से जिला स्तर तक के विकास के लिये मास्टर प्लान बनाने के लिए मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा सदन में घोषणा की गई है।

राजस्थान सरकार की ओर से शुरू किए गए “मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान” के क्रम में सीकर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद् सीकर ने शुक्रवार को प्रत्येक वार्ड की टीम का गठन कर वार्ड सभा के माध्यम से शहर के सभी 65 वाडों के चहुंमुखी विकास के लिए आमजन से प्री-केम्प सुझाव मांगे है। राजस्थान दिवस के पावन अवसर पर 19 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से जयपुर से इस अभियान का शुभारंभ किया गया है, जो कि 15 मई 2026 तक चलेगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय आकांक्षाओं और जरूरतों के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है। इसमें शहर के प्रत्येक वार्ड में जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, सड़कें, सीवरेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटिंग, ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए डायनामिक प्रोफाइल तैयार की जायेगी। अभियान के दौरान हर वार्ड का अलग-अलग मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जो कि 2047 तक विकसित राजस्थान के विजन से जुड़ेगा।

इस अभियान में स्थानीय नागरिकों, पार्षदगण, प्रबुद्धजन एवं समाज के जागरूक व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। 20 मार्च से वार्ड स्तर पर सभाएं शुरू की गयी हैं, जहां लोग अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे दर्ज करवा सकते हैं। नगर परिषद् ने अपील की है कि सीकर शहर के निवासी सुझाव हेतु नगर परिषद कार्यालय में निर्माण अनुभाग से भी संपर्क कर सकते है। सुझाव देने से वाडौं में प्राथमिकता तय होगी और विकास कार्य तेजी से होंगे। यह अभियान विकास को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे सीकर जैसे सीमावर्ती शहर में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। अधिक जानकारी के लिए नगर परिषद कार्यालय या राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क किया जा सकता है।

आगामी दिनों में 23 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक शहर के प्रत्येक वार्ड तक वार्ड सभा का आयोजन किया जाकर सीकर शहर का विजन डॉक्यूमेन्ट तैयार किया जाएगा।

Related Articles