रिणू गांव में रोजा इफ्तार आयोजित:सर्वसमाज ने किया आयोजन, भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बताया
रिणू गांव में रोजा इफ्तार आयोजित:सर्वसमाज ने किया आयोजन, भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बताया
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के रिणू गांव में गुरुवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। गांव के मुख्य चौक स्थित मस्जिद के पास हुए इस कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मंडीवाल और रमाकांत शर्मा ने बताया कि गांव के सर्वसमाज के युवाओं के संगठन ‘रिणू राज परिवार’ ने रोजेदारों और मुस्लिम समाज के लोगों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की। इस आयोजन में मुस्लिम समाज के साथ-साथ सभी समुदायों के लोगों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
इफ्तार से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। इस कार्यक्रम में बबलू डोटासरा, सुधीर और प्रताप सिंह ओला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम ने समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया, जहां सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068661