कांवट में ज्वेलर्स से लूट से व्यापारियों में आक्रोश:आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कांवट में ज्वेलर्स से लूट से व्यापारियों में आक्रोश:आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
खंडेला : खंडेला क्षेत्र के कांवट कस्बे में एक स्वर्णकार के साथ हुई लूट की वारदात को लेकर व्यापारियों में भारी रोष है। स्वर्णकार व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
स्वर्णकार व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सोनी ने बताया कि यह घटना 16 मार्च को हुई थी। कांवट निवासी विकास सोनी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाश सोने-चांदी के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए।
घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे स्वर्णकार समाज सहित स्थानीय व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि अगले 5 दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद नहीं किया गया, तो स्वर्णकार मंडल और अन्य व्यापारी संगठन खंडेला बंद करने पर मजबूर होंगे।
इस दौरान इमरान खान, नारायण सोनी, दिलीप सोनी, मोतीलाल सोनी, मनोज कुमार, किशोरी लाल सोनी, पिंटू सोनी और गजानंद सोनी सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2068666