[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने सीएलजी सदस्यों संग कानून-व्यवस्था पर चर्चा की:त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आग्रह

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस ने सीएलजी सदस्यों संग कानून-व्यवस्था पर चर्चा की:त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आग्रह

पुलिस ने सीएलजी सदस्यों संग कानून-व्यवस्था पर चर्चा की:त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आग्रह

छापर : थाना परिसर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कस्बे की कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा करना था।

बैठक की अध्यक्षता थाना एएसआई धर्मवीर सिंह ने की। उन्होंने सभी सीएलजी सदस्यों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आग्रह किया। एएसआई सिंह ने यह भी बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

चर्चा के दौरान गणगौर, रामनवमी और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों के लिए कस्बे की कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस बैठक में एएसआई धर्मवीर सिंह के अलावा रमेश मीणा, मुकेश, लालचंद माली, मौलाना इश्तियाक खान, कालू तेली, अमजद खान और अख्तर सहित कई सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles