वार्षिक मेले के दौरान महिला और पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता:लाखनी में पुरुष वर्ग की विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपए देकर किया सम्मानित
वार्षिक मेले के दौरान महिला और पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता:लाखनी में पुरुष वर्ग की विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपए देकर किया सम्मानित
खंडेला : ग्राम पंचायत लाखनी में स्थित माणा बाबा धाम पर दो दिवसीय वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम और विशाल मेले का समापन हो गया। इस दौरान माणा बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित महिला और पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुईं।
मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने माणा बाबा के दर्शन कर मन्नतें मांगीं। कन्या पाठशाला स्कूल से माणा बाबा धाम तक आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें घोड़ी नृत्य और ऊंट नृत्य शामिल थे। माणा बाबा सेवा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए छाया और पानी की व्यवस्था की। 18 मार्च की रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महिला वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जेडी अस्पताल की टीम विजेता रही, जबकि चहड़ कला हरियाणा की टीम उपविजेता बनी। गुड़गांव की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग का फाइनल मैच रेड आर्मी और भारतीय स्कूल रींगस के बीच खेला गया। माणा बाबा सेवा समिति ने महिला विजेता टीम को 31 हजार रुपए, उपविजेता को 21 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रही टीम को 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सभी महिला खिलाड़ियों को मोमेंटो भी दिए गए। इसी तरह, पुरुष वर्ग की विजेता टीम को 51 हजार रुपए, उपविजेता को 31 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रही टीम को 21 हजार रुपए नकद, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉ. रामस्वरूप जाखड़, माणा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह बाजिया, राकेश कुल्हरी, भामाशाह राकेश लौरा, डॉ. एचएस धायल, बनवारी लाल बाजिया लाम्पुआ, राजू बाजिया, अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच हरफूल गढ़वाल, चंदगी राम सामोता, पंचायत प्रशासक महेश कुमार बाजिया और पूर्व उपसरपंच बलबीर सिंह बिजारणियां सहित माणा बाबा सेवा समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068360


