[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरएसी जवान विक्रम सिंह शेखावत का निधन, पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

आरएसी जवान विक्रम सिंह शेखावत का निधन, पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आरएसी जवान विक्रम सिंह शेखावत का निधन, पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : जिले की ग्राम पंचायत सामेर निवासी आरएसी जवान विक्रम सिंह शेखावत का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे वर्तमान में जयपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जवान की पार्थिव देह जब उनके पैतृक गांव पहुंची तो पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आरएसी बटालियन के जवानों ने बंदूकों से सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह शेखावत ने मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार में दांतारामगढ़ के पूर्व प्रधान भंवर लाल वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Related Articles