[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आसलू में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आसलू में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ

आसलू में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : निकटवर्ती ग्राम आसलू के जामा मस्जिद परिसर में जुम्मेरात शाम एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। रावता राम बजाड़ द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी में दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा इफ्तार किया और भाईचारे का संदेश दिया।

हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोगों का यह संगम गंगा-जमुनी तहज़ीब की जीवंत मिसाल बना, जिसने क्षेत्र में एकता और सद्भावना का संदेश दिया।

रावता राम बजाड़ ने बताया कि रमज़ान का महीना प्रेम, धैर्य और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रोज़ा खोलना नहीं था, बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी दूरियों को कम करना और विश्वास को मजबूत करना था। उन्होंने इसे पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया।

इस इफ्तार पार्टी के दौरान विजय सिंह तँवर, मस्जिद इमाम महबूब कौशर, रमजान मोहम्मद, मैइनुदिन पीटीआई, इलियास खाँ, अध्यापक मुस्ताक खाँ, अयूब खाँ, मुमताज अली, इमरान खान अखाण, अध्यापक मुस्ताक अली, सरवर खाँ, रफीक शाह, रजाक खाँ, निसार खाँ, रफीक अली सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने‌ रोजा इफ्तार किया। अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में शांति, भाईचारा तथा सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। इस आयोजन में सभी व्यक्तियों ने देश में अमनों-चैन की दुआ की व कौमी एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया।

Related Articles