[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाजसेवी हवा सिंह कोठारी ने तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये व निर्माण सामग्री देने पर किया स्वागत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समाजसेवी हवा सिंह कोठारी ने तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये व निर्माण सामग्री देने पर किया स्वागत

समाजसेवी हवा सिंह कोठारी ने तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये व निर्माण सामग्री देने पर किया स्वागत

चिड़ावा : शहर में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर समाजसेवी हवा सिंह कोठारी द्वारा 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा पर उनका शाॅल, साफा एवं फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला उपाध्यक्ष सूबे. रामनिवास थाकन, जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला एवं ब्लॉक प्रभारी अनुप भालोठिया, युवा नेता श्रवण भालोठिया एवं तेजा भक्त योगेन्द्र (टिकू) कोठारी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए तेजाजी मन्दिर में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंचे शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का उत्साहपूर्वक जन सहयोग मिल रहा हैं।

Related Articles