[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, सात सत्रों में दिया गया मार्गदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, सात सत्रों में दिया गया मार्गदर्शन

चिड़ावा में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, सात सत्रों में दिया गया मार्गदर्शन

चिड़ावा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चिड़ावा शहर में प्रदेश स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के तहत मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ श्योराण गेस्ट हाउस, चिड़ावा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात वर्ग गीत एवं वंदे मातरम के गायन से प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया, विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश दहिया, प्रशिक्षण वर्ग संयोजक बाबूलाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, सुरेश जालंधरा, रिंकू शर्मा एवं ख्याति केडिया उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण वर्ग में निर्धारित सात सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रथम सत्र वैचारिक अधिष्ठान पर पवन मावंडिया ने अपने विचार रखे। पार्टी के इतिहास पर राजेश दहिया ने विस्तार से जानकारी दी। कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर मुकेश खंडेलवाल, कार्य पद्धति पर बाबूलाल वर्मा, सरकार की उपलब्धियों पर सुरेश जालंधरा, जनसंवाद विषय पर मोहित तामडयेत तथा बूथ प्रबंधन विषय पर नरेंद्र गिरधर ने विस्तारपूर्वक चर्चा की।

वर्ग में जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन मुकेश खंडेलवाल ने किया, जबकि अंत में संतोष सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles