[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान में पंचांग वितरण व ज्योतिष दिवस समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान में पंचांग वितरण व ज्योतिष दिवस समारोह आयोजित

श्री जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान में पंचांग वितरण व ज्योतिष दिवस समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा

शिमला : श्री जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान (रजि.) शिमला में हिंदू नववर्ष एवं ज्योतिष दिवस के उपलक्ष्य में ‘नूतन वर्ष स्नेह-मिलन व पंचांग वितरण समारोह’ का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पं. अभिमन्यु पाराशर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम स्व. ख्यालीराम नागरमल इंदौरिया की पावन स्मृति में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य सूत्रधार डॉ. बी.एम. शर्मा (SJJ मेटल्स हैदराबाद) रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अम्बिका दत कौशिक ( राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्र महासंघ संपूर्ण भारत ) ने पंचांग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गीता पाठ के महत्व को समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगी ज्योति नाथ ने कि, उन्होंने गायत्री मंत्र की महिमा बताई और अभिभावकों से अपील की कि वे नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ें और बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखें। पं. गोविन्द राम शर्मा ने नववर्ष का पंचांग पढ़कर सुनाया। पं. पवन कुमार शर्मा मांदी ने रामायण व गीता कि महता पर प्रकाश डाला ज्योतिषाचार्य अभिमन्यु पाराशर ने कहा कि 19 मार्च 2026 से ‘हिंदू नव संवत्सर 2083’ (रौद्र नामक संवत्सर) प्रारंभ हो गया है।

इस वर्ष के राजा बृहस्पति और मंत्री मंगल महाराज हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष माता का आगमन पालकी पर हो रहा है, जो शुभ संकेत नहीं है। ग्रह-नक्षत्रों की गणना के अनुसार 2025 से 2032 तक का समय विश्व और राष्ट्र के लिए भारी उथल-पुथल, प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध और बीमारियों के संकट वाला हो सकता है। 26 मार्च 2026 को श्री रामनवमी का पावन पर्व मनाया जाएगा।गणमान्य जनों की उपस्थिति में 21 ब्राह्मणों को पंचांग वितरित किए गए। समारोह का संचालन पं. सुभाष शर्मा गौरीर ने किया।

समारोह को डॉ रामानंद शर्मा कैलाश भार्गव भामाशाह अनिल शर्मा दलोता रतिराम शर्मा, पण्डित अनिल शर्मा डूमोली ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आर.पी. शास्त्री (फरीदाबाद), पं. अनिल शर्मा (डुमोली), कंवर सिंह यादव मास्टर जी पं. सुभाष शर्मा, पं. रतिराम शर्मा पंडित मनमोहन शर्मा सुधीर शर्मा और पं. इंद्रजीत शर्मा पं. ओम दत्त शर्मा, पं. , जितेंद्र मिश्रा, दलिप इंदौरिया टीबा बसई विजय शर्मा, जनार्दन शर्मा, भारत कौशिक, राहुल शास्त्री सतीश चंद्र शर्मा, अमित शर्मा अनिल शर्मा यश शर्मा, आर्यन शर्मा कविश पाराशर और दक्ष पाराशर देवाश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles