झुंझुनूं में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने ली समीक्षा बैठक, पेयजल और गैस आपूर्ति पर विशेष जोर
झुंझुनूं में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने ली समीक्षा बैठक, पेयजल और गैस आपूर्ति पर विशेष जोर
झुंझुनूं : जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा समसामयिक समस्याओं के समाधान को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में आगामी गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।
जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि नहरबंदी से पहले गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में टैंकर या हैंडपंप की आवश्यकता होने पर तुरंत व्यवस्था की जाए और पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।
बजट घोषणाओं की समीक्षा
मंत्री गहलोत ने पूर्व बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित भूमि आवंटन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही सैनेटरी नैपकिन की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने पर भी जोर दिया।
सड़कों की मरम्मत के निर्देश
उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व खराब सड़कों की अनिवार्य रूप से मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने को कहा। बीते दो वर्षों में बजट घोषणाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन की सराहना भी की।
‘राजस्थान को जानें’ प्रश्नोत्तरी में जिला प्रथम
राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित ‘राजस्थान को जानें’ प्रश्नोत्तरी में झुंझुनूं जिले के प्रथम स्थान पर रहने पर प्रभारी मंत्री ने बधाई दी। इस प्रतियोगिता में जिले से 48 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।
गैस आपूर्ति को लेकर नहीं घबराएं
बैठक में रसोई गैस आपूर्ति पर भी चर्चा हुई। जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़ को आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने आमजन से अपील की कि गैस आपूर्ति को लेकर घबराएं नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।
सौर ऊर्जा उत्पादन पर संतोष
मंत्री गहलोत ने जिले में सौर ऊर्जा उत्पादन की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित
बैठक में खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी, विशंभर पूनिया, राजेश दहिया, एएसपी फूलचंद मीणा, जिला परिषद सीईओ कैलाश यादव, एडीएम अजय कुमार आर्य समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067744

