भोपालगढ़ फोर्ट मार्ग पर गेट लगाने का विरोध:ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया, आमरण अनशन की चेतावनी
भोपालगढ़ फोर्ट मार्ग पर गेट लगाने का विरोध:ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया, आमरण अनशन की चेतावनी
खेतड़ी : खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा भोपालगढ़ फोर्ट जाने वाले मार्ग पर गेट लगाकर अवरोध उत्पन्न करने के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने धरना भी शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने दस दिन के भीतर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो वे आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि भोपालगढ़ फोर्ट का रास्ता आमजन की आवाजाही के लिए हमेशा खुला रहना चाहिए। मार्ग पर गेट लगाकर अवरोध खड़ा करना जनहित के खिलाफ है और इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने बताया कि खेतड़ी कस्बा रियासत कालीन समय से विश्व प्रसिद्ध रहा है। रियासत काल में यहां अनेक भवनों, महलों और किलों का निर्माण हुआ था। भोपालगढ़ किला भी इसी ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा है, जिसका उपयोग तत्कालीन समय में सामरिक और आवासीय उद्देश्यों के लिए किया जाता था। आज भी भोपालगढ़ ग्राम में कई लोग निवास करते हैं।
भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर गेट लगाने को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि खेतड़ी कस्बे में कई अन्य स्थानों पर भी ट्रस्ट ने कब्जा कर आवागमन के रास्तों को दीवारें बनाकर बंद कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से भोपालगढ़ किले पर लगाए गए बैरिकेड्स को तुरंत हटाने और मार्ग को सुचारु रूप से चालू करवाने की मांग की।
उनकी अन्य मांगों में पूर्व में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच करवाना, प्राचीन मंदिरों पर किए जा रहे कब्जे हटवाना, केवल वसीयत में वर्णित संपत्ति ही ट्रस्ट को देना और ट्रस्ट द्वारा खेतड़ी क्षेत्र में शिक्षा, छात्रवृत्ति तथा जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देना शामिल है।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, गजेंद्र पारीक, राजेश सांखला, डॉ. राघवेंद्र पाल, रामौतार वर्मा, हरमेंद्र चनानिया, चंदगीराम सैनी, हनुमान प्रसाद सैनी, ग्यारसी लाल, भूपेन्द्र सोढ़ा, गोकुलचंद मेहरड़ा, आनंद जैदिया, गजानंद कुमावत और विशंभर दयाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067734

