[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी के अवैध कनेक्शन पर महिलाओं ने किया हंगामा:जलदाय विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच, अधिकारियों ने कार्रवाई का दिया आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पानी के अवैध कनेक्शन पर महिलाओं ने किया हंगामा:जलदाय विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच, अधिकारियों ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

पानी के अवैध कनेक्शन पर महिलाओं ने किया हंगामा:जलदाय विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच, अधिकारियों ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

चिड़ावा : चिड़ावा के डालमिया की ढाणी इलाके में पानी का संकट गहरा गया है। गुरुवार को मोहल्ले की महिलाओं ने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ जलदाय विभाग के अधिकारियों का घेराव किया।

मेन पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन करने के आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने मेन पाइपलाइन में मोटी पाइप डालकर डायरेक्ट कनेक्शन कर लिया है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। महिलाएं पिछले कई दिनों से इस समस्या को लेकर विभाग के चक्कर लगा रही थीं।

महिलाओं के गुस्से के बाद अधिकारियों ने करवाई जांच

महिलाओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए गुरुवार को कनिष्ठ अभियंता (JEN) अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने अधिकारियों को उन जगहों की पहचान करवाई जहां अवैध कनेक्शन किए गए थे। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि वे पिछले डेढ़ महीने से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही हैं।

अवैध कनेक्शनों को काटने का दिया आश्वासन

विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी अवैध कनेक्शनों को जल्द ही काट दिया जाएगा और पाइपलाइन की सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो मोहल्ले में अतिरिक्त पाइपलाइन डालकर जलापूर्ति सुचारू की जाएगी। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हर घर को समान रूप से पानी नहीं मिला, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin