नवलगढ़ में 72 छात्राओं को मिलीं साइकिलें:टॉपर स्टूडेंट्स को 500 रुपए देकर किया सम्मानित, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
नवलगढ़ में 72 छात्राओं को मिलीं साइकिलें:टॉपर स्टूडेंट्स को 500 रुपए देकर किया सम्मानित, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
नवलगढ़ : नवलगढ़ ब्लॉक स्तरीय निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम मुकुंदगढ़ कस्बे स्थित पीएम श्री श्रीमती रमादेवी मुरारका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 9 की 72 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।
टॉपर छात्राओं को 500 रुपए देकर किया सम्मानित
साइकिल वितरण के साथ ही, विद्यालय की गत वर्ष की टॉपर रहीं चार छात्राओं को वृक्ष मित्र श्रवण जी के प्रतिनिधि सीताराम सैनी द्वारा 500-500 रुपए की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में आयोजित गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गायक और म्यूजिक टीचर आमिर खान ने प्रेरणाप्रद गीत प्रस्तुत कर सभी को उत्साहित किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में नवलगढ़ ब्लॉक के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, पूर्व पार्षद राकेश गुर्जर, गोविंद शर्मा, सुभाष शर्मा, वर्तमान पार्षद प्रेम गुर्जर, आरिफ खान, पार्षद अजय सैनी और शिक्षाविद् रामकुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल मुख्य अतिथि रहे। झुंझुनूं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, नवलगढ़ ACBEO कुलदीप पूनिया और सेवानिवृत्त ACBEO नेकीराम पूनिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067735

