[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धुलवा में 70लाख की लागत से भूरीवास-ठोठी सड़क निर्माण शुरू:आवाजाही में सुविधा मिलेगी, ग्रामीणों ने जताया आभार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

धुलवा में 70लाख की लागत से भूरीवास-ठोठी सड़क निर्माण शुरू:आवाजाही में सुविधा मिलेगी, ग्रामीणों ने जताया आभार

धुलवा में 70लाख की लागत से भूरीवास-ठोठी सड़क निर्माण शुरू:आवाजाही में सुविधा मिलेगी, ग्रामीणों ने जताया आभार

बुहाना : बुहाना उपखंड क्षेत्र के गांव भूरीवास में भूरीवास से ठोठी तक बनने वाली सड़क का शुभारंभ किया गया। लगभग 70 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवाजाही को सुगम बनाएगी।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भूरीवास को नव-निर्मित ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भाजपा युवा नेता विकास भालोठिया भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव के समग्र विकास हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए। इनमें भूरीवास से जैतपुर वाया ब्रह्मचर्य आश्रम तक नई सड़क, भूरीवास से बलोंदा तक सड़क निर्माण, गांव में सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, मुख्य बस स्टैंड से श्मशान घाट तक गौरव पथ का निर्माण, पशु चिकित्सालय की स्थापना और पेयजल के लिए नए ट्यूबवेल की स्वीकृति शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की इन मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

Related Articles