[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत 19 मार्च को झुंझुनूं दौरे पर, समीक्षा बैठक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में लेंगे भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत 19 मार्च को झुंझुनूं दौरे पर, समीक्षा बैठक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में लेंगे भाग

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत 19 मार्च को झुंझुनूं दौरे पर, समीक्षा बैठक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में लेंगे भाग

झुंझुनूं : राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री तथा झुंझुनूं जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत 19 मार्च को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ-साथ राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि मंत्री गहलोत दोपहर 1 बजे जयपुर से प्रस्थान कर सायं 4 बजे झुंझुनूं पहुंचेंगे। आगमन के पश्चात वे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा व बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की करेंगे। इसके पश्चात सायं 5:30 बजे मंत्री गहलोत राज्य बजट के संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे और सरकार की प्राथमिकताओं एवं योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। शाम को वे राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में स्काउट एवं गाइड परिसर में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांस्कृतिक आयोजन के उपरांत सायं 7:15 बजे मंत्री गहलोत झुंझुनूं से चूरू के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles