स्व. सांसद मोहरसिंह राठौड़ के जीवन-दर्शन से प्रेरित रही हूं : ऋतु शेखावत
ऋतु शेखावत को अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : स्वर्गीय सांसद मोहरसिंह राठौड़ की पौत्रवधू तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पृथ्वीसिंह राठौड़ की पुत्रवधू ऋतु शेखावत को अर्थशास्त्र विषय में शोध कार्य के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। जिला मुख्यालय स्थित IIS (Deemed to be University) के 11वें दीक्षांत समारोह में उन्हें यह उपाधि उनके शोध विषय “भारत और खाड़ी सहयोग परिषद देशों के बीच व्यापार संबंधों का अध्ययन” पर प्रदान की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े तथा विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलाधिपति अमित गुप्ता, कुलपति टी.एन. माथुर तथा Indian Institute of Technology Kanpur के प्रोफेसर वी.के. सिंह सहित अनेक शिक्षाविद् एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है और विशेष रूप से महिलाओं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षण संसाधनों के विस्तार, छात्रवृत्ति के सुदृढ़ीकरण और सामाजिक बाधाओं को दूर करने पर जोर दिया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त और शिक्षित महिला ही नए भारत की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने विश्वविद्यालयों से छात्राओं के लिए अधिक अवसर और शोध समर्थन उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
डॉ. ऋतु शेखावत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर, अपने पति पुण्यप्रताप सिंह, माता-पिता एवं परिवारजनों को दिया। उन्होंने कहा कि वे सदैव अपने दादा-ससुर स्व. सांसद मोहरसिंह राठौड़ के जीवन-दर्शन से प्रेरित रही हैं और आगे भी कन्या शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करती रहेंगी।
वर्तमान में डॉ. ऋतु शेखावत जयपुर के एक निजी कन्या महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2066532


