[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्यारे बच्चों चरित्र उज्वल रखना एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्यारे बच्चों चरित्र उज्वल रखना एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति

प्यारे बच्चों चरित्र उज्वल रखना एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर जिला कारागृह के पिछे स्थित राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चुरु समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत सरकार द्वारा निशुल्क निराश्रित, अनाथ, असहाय, निर्धन, सभी वर्गों की कक्षा छह से बारहवीं तक शिक्षा की शाला के सभागार में मोटी नेशनल शिविर बुधवार को आयोजित किया। शिविर के मुख्य वक्ता एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति जिला अध्यक्ष सीवील राइट सोसायटी चुरु ने कहा कि प्यारे बच्चों जिवन सारा निर्णय का है निर्णय समय पर लें लेता है वो आगे बढ़ जाता है लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई में निरन्तरता ओर कड़ी मेहनत से आगे बढ़ना है कड़ी मेहनत का कोई सोर्टकट नहीं होता है उन्होंने बच्चों को सुबह जल्दी चार बजे उठकर पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए लिखकर याद करने का महत्व बताया।

उन्होंने कहा कि लिखकर याद करने से निंद नहीं आयेगी, लिखकर याद करने से याद अधिक होता है एकाग्रता रहती है अशुद्धियां दुर होती है हस्तलिपि में सुधार होता है शब्दकोष बढ़ता है लिखकर याद करने से भुलता नहीं है लिखने की गति बढ़ती है लिखकर याद करने पर जो सोर्ट नोट्स जो तैयार करते हैं वो दुबारा दोहराने में काम आता है उन्होंने बालिकाओं को अंकुरित अनाज को भोजन का हिस्सा बनाने की सलाह देते हुए हिमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ ही विद्यार्थी की नींव मजबूत में सुस्वास्थ्य शैक्षणिक मजबूती की प्रथम सिढी की महता बताया।

उन्होंने कहा कि प्यारे बच्चों महापुरुष गण की जिवनिंया छुट्टीयों में पुस्तकालय में पढ़कर नवांचार शैक्षणिक प्रगति के लिए करना है उन्होंने पढ़ाई में बारह गुना पढ़ाई का फार्मूला बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रधान बिनीता चाहर ने की। उन्होंने बच्चों को स्मार्ट फोन, टच स्क्रीन वाले मोबाइल से दुर रहने के साथ ही लाइन पर चलने व चरित्र उज्वल रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भले कोई नहीं देखें उपर वाला देखता है चरित्र खोया हुआ इंसान अंदर से खोखला हो जाता है और जिवन मे कोई बाजी नहीं जीत पाता है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि नागर मल प्रजापत ने बच्चों को मिठाई वितरण कर छुटि्टयों का सदुपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में अध्यापिका सुनीता, अनीता, धनीता, मुकेश, सन्तोष, सुनीता चौधरी ने सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा पचार ने किया।

Related Articles