चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती – दस्तावेज सत्यापन सुचारू रूप से जारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर भर्ती के पात्रता जांच व दस्तावेज सत्यापन का कार्य बुधवार को भी संयुक्त निदेशक संगीता मानवी के निर्देशन में जारी रहा।दस्तावेज सत्यापन शिक्षा विभाग संयुक्त निदेशक कार्यालय चूरू के निर्देशन में सेठ गोपी राम गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 मार्च से चल रहा है । अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी संयुक्त निदेशक कार्यालय संभाग चूरू महेंद्र बड़सरा और सम्पत सिहं द्वारा लगातार बेधडक बड़सरा, विजय धुंधवाल, शिवराज सिहं धर्मेंद्र मुंड, देव करण मीणा, गरीमा चाहर व अशोक शर्मा आरीफ खान के साथ अलग-अलग टीमों के साथ समन्वय कर टोकन व पारदर्शिता के साथ प्रवेश व अन्य कार्य का पर्यवेक्षण कार्य किया जा रहा है।
सहायक निदेशक प्रमेंद्र शर्मा ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन हेतु प्रति दिन 750 अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच व सत्यापन कार्य का लक्ष्य दिया गया है। आज सामान्य अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन व पात्रता जांच की गयी आज कुल 670 उपस्थित रहे। 80 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे यद्यपि भर्ती की शैक्षणिक यौग्यता सैकेडरी उत्तीर्ण है मगर उच्च यौग्यता वाले अभ्यर्थी ज्यादा संख्या मे दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित हुए है।
दस्तावेज सत्यापन की फाईलों का संग्रहण कार्य प्रतिदिन -निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के निर्देशानुसार, रामचंद्र जांगिड, कुलदीप कुल्हरी रघुवीर स्वामी, नरेश बडसर प्रकाश सैनी, नितेश शर्मा मनोज वर्मा, सुरेश पारीक मनमोहन सैनी व विकास शर्मा द्वारा सत्यापन पात्रता की फाईल्स को पुरी तरह जांच कर डेटा फिडिंग के लिए फाईल संग्रह किया जा रहा है एवं आवश्यक आंशिक सुधार व टिप्पणियों की समीक्षा की जा रही है। प्रतिदिन की सूचना आनलाइन निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर प्रेषित की जा रही है।
विभिन्न समितियों के सत्यापन के बाद होगी समग्र टिप्पणी : सत्यापन दल द्वारा पात्र/ अपात्र/ प्रोविजनल पात्र अभ्यर्थियों के सत्यापित फाईलों पर समग्र टिप्पणी प्रबोदन समिति के संगीता मानवी संयुक्त निदेशक, अशोक कुमार शर्मा सी डी ओ झुंझुनूं, किशन लाल गहलोनियां जिशिअ माध्यमिक व संपत सिहं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समग्र समीक्षा के बाद की जायेगी। परिवेदना समिति -दस्तावेज सत्यापन दल द्वारा अपात्र या दस्तावेज संबंधित आक्षेप पर परिवेदना की सुनवाई के लिए समिति में संतोष महर्षि सीडीओ चूरू, ओमप्रकाश प्रजापत जिशिअ प्रारंभिक चूरु व विजय धूंधवाल प्राचार्य को सदस्य बनाया गया है। खेल समिति करेगी प्रमाण पत्रो पर निर्णय-दस्तावेजों के सत्यापन दल द्वारा खेल कोटे के अभ्यर्थियों की फाईलों पर ऐसोसिएशन व खेल प्रमाण पत्रों की प्रमाणिकता पर टिप्पणी हेतु उप जिला शिक्षा अधिकारी ( शारीरिक शिक्षा व खेलकूद) कमल सहारण, ओम प्रकाश प्राध्यापक व सुमित्रा पीईटी को सदस्य बनाया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2066477


