राजस्थान महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी पायल सैनी को जोधपुर अर्बन जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोपी
राजस्थान महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी पायल सैनी को जोधपुर अर्बन जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोपी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा की अनुशंसा पर जारी इस आदेश में चूरू जिले की जानी-मानी महिला नेता राजस्थान महिला प्रदेश काँग्रेस की जनरल सेक्रेटरी पायल सैनी को जोधपुर अर्बन जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पायल सैनी इससे पूर्व चूरू नगर परिषद की सभापति रह चुकी हैं, जहाँ उन्होंने अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में उल्लेखनीय एवं जनहितकारी कार्य करते हुए आमजन का विश्वास जीता। उनके कार्यकाल में शहर के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई प्रभावी निर्णय लिए गए, जिसकी व्यापक सराहना हुई।पायल सैनी की यह नियुक्ति चूरू जिले के लिए गर्व का विषय है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर पायल सैनी ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगी। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि यह नियुक्तियाँ संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेंगी तथा महिला कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2066462


