[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखसर-कुमास में 11KV लाइन हटाने की मांग, ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शेखसर-कुमास में 11KV लाइन हटाने की मांग, ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

शेखसर-कुमास में 11KV लाइन हटाने की मांग, ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

कुमास : ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के झुंझुनूं आगमन के दौरान शेखसर और कुमास गांव में 11KV बिजली लाइन हटवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम शेखसर में श्मशान भूमि के बीच से 11KV की लाइन गुजर रही है, वहीं कुमास में यह लाइन आबादी क्षेत्र के बीच से होकर निकल रही है। इससे आमजन के लिए हर समय खतरा बना रहता है और कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जनहित को देखते हुए इस लाइन को जल्द से जल्द हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर ढाका, शेखसर सरपंच प्रतिनिधि महेश पुनिया, विकास ईशरवाल, कुरड़ाराम, राजकुमार, संजीव महला सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles