[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस लाइन रोड फाटक नंबर-2 से शिव मंदिर तक 40 फीट सड़क चौड़ीकरण: वार्डवासियों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर पेश की मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पुलिस लाइन रोड फाटक नंबर-2 से शिव मंदिर तक 40 फीट सड़क चौड़ीकरण: वार्डवासियों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर पेश की मिसाल

पुलिस लाइन रोड फाटक नंबर-2 से शिव मंदिर तक 40 फीट सड़क चौड़ीकरण: वार्डवासियों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर पेश की मिसाल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : शहर में सुव्यवस्थित यातायात एवं बेहतर आधारभूत सुविधाओं के विकास के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लाइन रोड फाटक नंबर-2 से पुरोहितजी की ढाणी होते हुए शिव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। जोन योजना के अनुसार इस मार्ग को 40 फीट चौड़ा करने के लिए पूर्व में ही निशानदेही की जा चुकी थी।

इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि क्षेत्र के वार्डवासियों ने प्रशासन का सकारात्मक सहयोग करते हुए स्वेच्छा से अपने-अपने अतिक्रमण हटाने की पहल की। बिना किसी विवाद या विरोध के संपन्न हो रही यह कार्रवाई सामूहिक जिम्मेदारी, जागरूकता और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी, जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासतौर पर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इस तरह वार्डवासियों द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाना न केवल सीकर शहर, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है। यह दर्शाता है कि जनसहयोग से विकास कार्यों को सरल और सफल बनाया जा सकता है।

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि शहर के विकास में आमजन की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस लाइन रोड क्षेत्र के वार्डवासियों ने जिस प्रकार सहयोग किया है, वह सराहनीय है और इससे शहर के समग्र विकास को गति मिलेगी।

Related Articles