बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान : विधायक श्रवण कुमार
महंगाई एवं गैस सिलेंडर के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा
सूरजगढ़ : बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी, सूरजगढ़ के तत्वावधान में विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और भाजपा सरकार की नीतियों के कारण लोगों की कमर टूट चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्य सामग्री सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई परिवारों को वैकल्पिक साधनों की ओर लौटना पड़ रहा है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव नीतू वर्मा ने कहा कि महंगाई से महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रसोई गैस के बढ़ते दामों ने घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है।

प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह शेखावत, रामस्वरूप आसलवासिया, एडवोकेट हवासिंह चौहान, रविदत्त गुरु, पालीराम मुंशी, एडवोकेट मदन सिंह राठौड़ सहित कई वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी दीपक चंदन को ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण और रसोई गैस के दाम कम करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा, सांवरमल सैनी, डीपी सैनी, बाबूलाल कालोडिया, विजय चंदेलिया, पप्पू चौधरी, मनोज गुरावा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2066432


