बीलवा स्कूल में 11 छात्राओं को साइकिलें मिलीं:प्रिंसिपल बोले- दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले स्टूडेंट्स को पहुंचने में सुविधा मिलेगी
बीलवा स्कूल में 11 छात्राओं को साइकिलें मिलीं:प्रिंसिपल बोले- दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले स्टूडेंट्स को पहुंचने में सुविधा मिलेगी
बीलवा : बीलवा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9 की 11 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
उन्होंने इस योजना को अपनी पढ़ाई में सहायक बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली बालिकाओं को स्कूल तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करना है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो और वे नियमित रूप से स्कूल आ सकें।
कार्यक्रम में बीलवा गांव के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रिंसिपल चरण सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक पहल कर रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के स्टूडेंट्स को बेहतर मौके मिल रहे हैं।
प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को राज्य सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स को निशुल्क शिक्षा, पाठ्यपुस्तकें और वर्दी सहित कई सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने पेरेंट्स से 1 अप्रैल से शुरू हो रहे आगामी शिक्षा सत्र में अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक प्रवेश कराने की अपील की, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस मौके पर दुर्गाप्रसाद, हिम्मत सिंह और दुर्गाप्रसाद सैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने इस योजना की सराहना करते हुए इसे बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार ने किया। स्कूल स्टाफ के सदस्य और बी.एड. इंटर्न्स ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2066223
