[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:फर्नीचर, नकदी, जेवर जलकर खाक; दमकल देरी से पहुंची, लोगों ने जताया आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:फर्नीचर, नकदी, जेवर जलकर खाक; दमकल देरी से पहुंची, लोगों ने जताया आक्रोश

बीदासर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:फर्नीचर, नकदी, जेवर जलकर खाक; दमकल देरी से पहुंची, लोगों ने जताया आक्रोश

बीदासर : चूरू के बीदासर में वार्ड 19 स्थित एक घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, खाने का सामान, नकदी और जेवरात सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद घर में फंसी एक महिला और 2 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर को भी समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

1 घंटे तक भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की दमकल को सूचना देने के एक घंटे बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंची। दमकल के देरी से पहुंचने पर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। मजबूरन पानी का टैंकर बुलवाकर आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर पालिका के जेईएन मुकेश स्वामी मौके पर पहुंचे, तो लोगों ने उनसे देरी का कारण पूछा। जेईएन ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और कहा कि ‘आग पर काबू पाना मेरा काम थोड़ी है’।

पालिका के कर्मचारियों के व्यवहार पर लोग नाराज

वार्ड के लोगों ने आरोप लगाया कि दमकल न केवल देरी से पहुंची, बल्कि उसका ‘बैक गियर’ खराब होने के कारण भी वह समय पर नहीं पहुंच पाई। लोगों ने पालिका की इस लापरवाही की सूचना एसडीएम अमीलाल यादव को दी। जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार अमरसिंह बोचला को भेजकर मौका मुआयना करवाया। तहसीलदार अमर सिंह ने बताया कि यह घटना ब

Related Articles