बाइक के हैंडल से बैग चोरी, ढाई लाख की लूट:चोरों ने बाइक की हवा निकाली, सेल्फ स्टार्ट का प्लग भी तोड़ा
बाइक के हैंडल से बैग चोरी, ढाई लाख की लूट:चोरों ने बाइक की हवा निकाली, सेल्फ स्टार्ट का प्लग भी तोड़ा
चूरू : चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक चोर बाइक के हैंडल पर ढाई लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस जांच शुरू कर दी है। थालोड़ी निवासी शीशराम (53) एसबीआई बैंक की दादाबाड़ी शाखा से 2.50 लाख रुपये निकालकर लौटे थे। उन्होंने रुपयों से भरा बैग अपनी बाइक के हैंडल पर टांगा और पास ही एक पंक्चर की दुकान पर पहुंचे।
जब शीशराम पंक्चर ठीक करवा रहे थे, तभी एक युवक ने चालाकी से बाइक पर टंगा बैग उतार लिया और भागने लगा। शीशराम ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया, लेकिन पहले से तैयार खड़े एक अन्य बदमाश ने उसे बाइक पर बैठाया और वे सुभाष चौक की ओर फरार हो गए।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, शीशराम ने बताया कि बैंक से पैसे निकालने के बाद जब वे अपनी बाइक के पास लौटे, तो देखा कि किसी ने बाइक की हवा निकाल दी थी और सेल्फ स्टार्ट का प्लग भी तोड़ दिया था। इसके बाद वे पंक्चर निकलवाने दुकान पर आए, जहां यह वारदात हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2066201


