घर के बाहर घुम रहे बच्चे से मोबाइल छीना:बाइक सवार युवक ने बात करने के बहाने मांगा था फोन, मौके से हुआ फरार
घर के बाहर घुम रहे बच्चे से मोबाइल छीना:बाइक सवार युवक ने बात करने के बहाने मांगा था फोन, मौके से हुआ फरार
सरदारशहर : सरदारशहर के अर्जुन क्लब वार्ड नंबर 20 में बुधवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक बाइक सवार युवक ने एक बच्चे से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित बच्चे के दादा जगदीश सोनी ने बताया- शाम करीब 7:30 बजे उनका पोता केशव घर के बाहर खड़ा था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आया और केशव से बात करने के बहाने मोबाइल फोन मांगा।
जैसे ही बच्चे ने मोबाइल युवक को दिया, वह तुरंत झपट्टा मारकर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद जगदीश सोनी ने तत्काल सरदारशहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें आरोपी युवक बच्चे के हाथ से मोबाइल लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2066203


