[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में कमर्शियल गैस का संकट:ढाबों पर फिर जलने लगे लकड़ी के चूल्हे, प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम,


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में कमर्शियल गैस का संकट:ढाबों पर फिर जलने लगे लकड़ी के चूल्हे, प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम,

झुंझुनूं में कमर्शियल गैस का संकट:ढाबों पर फिर जलने लगे लकड़ी के चूल्हे, प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम,

झुंझुनूं : मध्य पूर्व (इजरायल-ईरान-अमेरिका) में बढ़ते तनाव की तपिश अब शेखावाटी की रसोई तक पहुंच गई है। झुंझुनूं जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों की कमर तोड़ दी है। हालत यह है कि शहर के प्रमुख ठिकानों पर अब गैस के बजाय लकड़ियों के चूल्हे जलने लगे हैं।

ढाबों पर लौटे पुराने दिन

झुंझुनूं के व्यस्ततम बस स्टैंड इलाके, सीकर रोड और पीरू सिंह सर्किल का नजारा पिछले दो तीन दिनों में पूरी तरह बदल गया है। जिन ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर आधुनिक गैस चूल्हे चलते थे, वहां अब सुबह से ही लकड़ियों का ढेर नजर आने लगा है।

दुकानदारों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई लगभग बंद है। जो स्टॉक था वो खत्म हो चुका है, ऐसे में ग्राहकों को रोटियां और सब्जियां खिलाने के लिए लकड़ी के चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है। छोटी दुकानें और ठेले वाले, जिनके पास लकड़ी जलाने की जगह नहीं है, वे दुकानें बंद करने की कगार पर पहुंच गए हैं।

4000 तक पहुंची एक सिलेंडर की कीमत

बाजार में गैस की कमी का फायदा अब बिचौलिए उठा रहे हैं। जो कमर्शियल सिलेंडर निर्धारित दरों पर मिलने चाहिए थे, उनकी ब्लैक मार्केटिंग धड़ल्ले से हो रही है। मजबूर ढाबा संचालक एक सिलेंडर के लिए 4 हजार रुपए तक चुकाने को तैयार हैं, फिर भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

झुंझुनू रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित ढाबे जहां सिलेंडर की जगह चूल्हे पर काम हो रहा है
झुंझुनू रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित ढाबे जहां सिलेंडर की जगह चूल्हे पर काम हो रहा है

कलेक्टर की निगरानी, रसद विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी की आपूर्ति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है ताकि पैनिक की स्थिति पैदा न हो। जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़ ने बताया कि गैस आपूर्ति में आ रही किसी भी बाधा या कालाबाजारी की शिकायत के लिए जिला स्तर पर एक समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिसके हेल्पलाइन नंबर 01592-232237 जारी किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस नंबर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा और एजेंसियों से समन्वय कर सप्लाई चेन को फिर से पटरी पर लाया जाएगा।

Related Articles