एलपीजी आपूर्ति को लेकर वीसी आयोजित, सिलेंडरों की कोई कमी नहीं: कलेक्टर
एलपीजी आपूर्ति को लेकर वीसी आयोजित, सिलेंडरों की कोई कमी नहीं: कलेक्टर
सीकर : एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति को लेकर बुधवार को मुख्य सचिव राजस्थान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और सभी एजेंसियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति की जा रही है।
गैस आपूर्ति की निगरानी के लिए दो जांच दल गठित किए गए हैं, जिनमें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी, तहसीलदार व पुलिस थानाधिकारी शामिल हैं। ये दल गैस एजेंसियों के स्टॉक व बुकिंग के अनुसार हो रही आपूर्ति की जांच करेंगे।
कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में उपभोक्ताओं को बुकिंग के 3 से 4 दिन के भीतर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ता किसी भी शिकायत या कालाबाजारी की सूचना जिला कंट्रोल रूम (01572-251008) या पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दे सकते हैं।
जिला रसद अधिकारी विजेन्द्रपाल ने अपील की कि उपभोक्ता घबराकर ज्यादा बुकिंग या गैस सिलेंडरों का अनावश्यक संग्रहण न करें। अब सिलेंडर की नई बुकिंग गैस प्राप्ति के 25 दिन बाद ही की जा सकेगी। सरकारी अस्पताल, हॉस्टल, स्कूल और अन्नपूर्णा रसोई के लिए गैस आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058553


