[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें: कलेक्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें: कलेक्टर

जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें: कलेक्टर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलेंडरों की नियमित सप्लाई की जा रही है, इसलिए उपभोक्ता किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समयावधि (25 दिन) के भीतर गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाकर संबंधित गैस एजेंसी से प्राप्त करें। साथ ही गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास नहीं करें।

जिला रसद अधिकारी अंशु तिवाड़ी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो नियमित निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई करेंगी।

Related Articles