एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: डीएसओ डॉ निकिता राठौड़
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: डीएसओ डॉ निकिता राठौड़
झुंझुनूं : मध्य पूर्व में उत्पन्न तनाव की स्थिति के बीच जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर आमजन को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़ ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूर्ण रूप से सुचारू है और इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आमजन किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस सिलेंडर का अनावश्यक भंडारण या अतिरिक्त मांग करने से बचें। इससे वितरण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और पूर्व की तरह ही उपभोक्ताओं को उनके घरों तक नियमित रूप से आपूर्ति की जाएगी।
डॉ. राठौड़ ने गैस एजेंसियों को भी निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं पर किसी प्रकार का अनावश्यक दबाव न बनाया जाए और गैस की आपूर्ति पूर्ववत उपभोक्ताओं के घर (कंज्यूमर प्रिमाइस) तक सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी गैस वेंडर, एजेंसी या अन्य व्यक्ति द्वारा सिलेंडर की जमाखोरी, कृत्रिम अभाव पैदा करने, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री, अवैध भंडारण या कालाबाजारी करने का प्रयास किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला रसद अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि नियमों के विरुद्ध संग्रहण या बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058553


