[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दलहन आयात पर रोक लगे और एमएसपी गारंटी कानून बनाकर खरीद सुनिश्चित की जाए – सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दलहन आयात पर रोक लगे और एमएसपी गारंटी कानून बनाकर खरीद सुनिश्चित की जाए – सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला

दलहन आयात पर रोक लगे और एमएसपी गारंटी कानून बनाकर खरीद सुनिश्चित की जाए – सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला

झुंझुनूं : झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान राजस्थान सहित देशभर के दलहन उत्पादक किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि देश में दलहन उत्पादन बढ़ने के बावजूद बड़े पैमाने पर दालों का आयात किया जा रहा है, जिससे किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

सांसद ओला ने कहा कि सरकार के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन वर्षों में दलहन का आयात लगातार बढ़ा है। वर्ष 2024-25 में दलहन आयात बढ़कर 72.56 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है, जबकि इसके मुकाबले निर्यात की मात्रा काफी कम रही है। ऐसे में बढ़ता आयात सीधे तौर पर देश के दलहन उत्पादक किसानों के हितों को प्रभावित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के झुंझुनूं, चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे जिलों में बड़ी संख्या में किसान दलहन की खेती करते हैं। जब देश में उत्पादन बढ़ रहा है, तब लगातार बढ़ते आयात के कारण बाजार में कीमतों पर दबाव पड़ता है और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता।

सांसद ओला ने यह भी कहा कि सरकार किसानों की दलहन फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कई जिलों में खरीद की मात्रा बहुत सीमित रहती है, जिससे अधिकांश किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता।

उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए दलहन आयात नीति की पुनः समीक्षा कर आयात पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए। साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए एमएसपी गारंटी कानून बनाकर दलहन की व्यापक सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Related Articles