डाडा फतेहपुरा बस स्टैंड पर शौचालय बदहाल:पानी और सफाई के अभाव में उपयोग लायक नहीं
डाडा फतेहपुरा बस स्टैंड पर शौचालय बदहाल:पानी और सफाई के अभाव में उपयोग लायक नहीं
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के ग्राम डाडा फतेहपुरा के बस स्टैंड पर ग्राम पंचायत द्वारा बनवाया गया सार्वजनिक शौचालय बदहाली का शिकार है। जानकारी के अनुसार, शौचालय निर्माण के लिए पंचायत द्वारा बजट तो उठा लिया गया, लेकिन वहां पानी की व्यवस्था नहीं की गई और न ही नियमित साफ-सफाई करवाई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर बनी यह सुविधा अब उपयोग लायक नहीं बची है। ग्रामीण और बाहर से आने वाले यात्री इसका उपयोग करने से कतरा रहे हैं। पानी के अभाव और चारों तरफ फैली गंदगी के कारण यह शौचालय सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गया है।
सरकारी धन खर्च होने के बावजूद जरूरी सुविधा का यह अभाव जिम्मेदारों की लापरवाही को उजागर करता है। लंबे समय से पानी और सफाई की व्यवस्था न होने के कारण यह सुविधा केवल नाम मात्र की बनकर रह गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057977
