पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से झुंझुनूं प्रतिनिधिमंडल की भेंट, बुहाना आने का दिया निमंत्रण
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से झुंझुनूं प्रतिनिधिमंडल की भेंट, बुहाना आने का दिया निमंत्रण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : होली के पावन पर्व पर सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक आत्मीयता की झलक उस समय देखने को मिली जब वसुंधरा राजे से झुंझुनूं के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें होली की शुभकामनाएं देते हुए जिले के बुहाना क्षेत्र में आने का आत्मीय निमंत्रण दिया।
यह प्रतिनिधिमंडल महंत चंद्रशेखरानंद के नेतृत्व में पहुँचा, जो श्री लक्ष्मी मठ आश्रम से जुड़े हुए हैं। गुरुवार को हुई इस मुलाकात में भाजपा नेता एवं समाजसेवी महेश बसावतिया, गौड़ ब्राह्मण महासभा के झुंझुनूं जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित, कृष्ण जोशी, सुरेश शर्मा तथा सुरेन्द्र शर्मा (प्रिंसिपल) सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने बुहाना क्षेत्र में चल रही धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए वसुंधरा राजे को बुहाना स्थित गौशाला में पधारकर गौसेवा से जुड़े कार्यों का आशीर्वाद देने का आग्रह किया। इस पर राजे ने प्रतिनिधिमंडल के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए निकट भविष्य में झुंझुनूं आने और गौशाला में दर्शन देने की सहमति जताई।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के सामाजिक सरोकारों, धार्मिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वसुंधरा राजे का बुहाना आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय होगा और इससे गौसेवा व सामाजिक कार्यों को नई प्रेरणा और मजबूती मिलेगी।
होली के अवसर पर हुई यह मुलाकात केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता और पारंपरिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की भावना भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2052235

