शेखावत कॉलोनी में महिलाओं ने खेली होली, उड़ी गुलाल
शेखावत कॉलोनी में महिलाओं ने खेली होली, उड़ी गुलाल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित शेखावत कॉलोनी में महिलाओं ने जमकर होली खेली। यहां महिलाओं में गुलाल लगाने की होड़ लगी रही। इस दौरान धमालों और राजस्थानी लोकगीतों पर खूब नृत्य किया गया। उल्लेखनीय है कि शेखावत कॉलोनी में महिलाओं द्वारा हर वर्ष होली खेली जाती है। उसी कड़ी में इस बार भी महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया। इस मौके पर सुनीता कंवर करणपुरा, कंचन कंवर ख्याली, उम्मेद कंवर बाडेट, सुनीता कंवर हडियाल, ऊषा कंवर हडियाल, नवल खारिया, सुमन चूरू, सुमन दूधवाखारा, मीरा कंवर दूधवाखारा, सुमन कंवर मथोडी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने गुलाल लगाकर होली खेली। इस दौरान शेखावत कॉलोनी रंगमय हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2052260

