डाडा फतेहपुरा में पांच दिन से जल आपूर्ति ठप:फिली जोहड़ी में ट्यूबवेल की पाइपलाइन टूटी, मरम्मत न होने से ग्रामीण परेशान
डाडा फतेहपुरा में पांच दिन से जल आपूर्ति ठप:फिली जोहड़ी में ट्यूबवेल की पाइपलाइन टूटी, मरम्मत न होने से ग्रामीण परेशान
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा गांव में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। फिली जोहड़ी के पास जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) की ट्यूबवेल पाइपलाइन टूटने के कारण पूरे गांव में पानी का संकट गहरा गया है। यह पाइपलाइन रेलवे लाइन के पास स्थित पानी की टंकी में जलभराव करती है, जिससे पूरे गांव में पानी की आपूर्ति होती है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मशीन कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त
PHED के स्थायी कर्मचारी नेकीराम गुर्जर ने बताया कि वन विभाग द्वारा चलाई जा रही जेसीबी मशीन के कार्य के दौरान यह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। विभाग को इसकी सूचना तत्काल दे दी गई थी, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बावजूद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विभागीय लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि गांव को पेयजल संकट से निजात मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2052226

